नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर समय तेज धूप रही। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 47 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.