नई दिल्ली, जून 8 -- Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते 3 दिनों के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। IMD ने कल यानी मंगलवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 11 और 12 जून को दो दिन आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।9 और 10 जून को कैसा रहेगा हाल? मौसम विभाग ने 9 जून को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिन में हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति रह सकती है जिसके 40 किलो...