दिल्ली को दहलाने की थी योजना, ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम करने वाले 4 पकड़े
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में चलाया गया। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उनके पाकिस्तानी हैंडलरों ने उपलब्ध कराए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली कि पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी पाकिस्तान में मौजूद अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। उन्हें यह भी पता चला कि इस काम के लिए उन्होंने पंजाब के युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.