दिल्ली को ठंड ने कंपाया, लेकिन जहरीली हवा से राहत; ग्रेप-3 की पाबंदियां भी हटी
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। वहीं 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड और भी बढ़ सकती है। लेकिन इस बीच लोगों के प्रदूषण से बड़ी राहत भी मिली है। दिल्ली की हवा में सुधार होते ही ग्रैप तीन की पाबंदियां भी हटा ली गई है। ंतेज धूप और हवा से घटा एक्यूआई ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली का एक्यूआई मंगलवार को 204 दर्ज किया गया। इससे पहले एक नवंबर को एक्यूआई 261 था। दो से नौ नवंबर और 11 से 14 नवंबर के बीच यह 300 से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवा की गति में बदलाव और तेज धूप के कारण प्रदूषकों में कम हुई है। इससे एयर क्वालिटी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.