नई दिल्ली, मई 19 -- राजधानी दिल्ली को थार और बलूचिस्तान की रेगिस्तानी गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। इन सूखी गर्म हवाओं के चलते वायु मंडल में नमी कम हो गई है। इसके चलते लोगों को तपिश का ज्यादा अहसास हो रहा है और देश के कई हिस्सों में लू की स्थिति बन रही है। अगले सप्ताह भर तक मौसम लगभग इसी तरह का रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दिल्ली की तरफ आने वाली हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर से आ रही हैं। मौसम निगरानी संस्था स्काईमेट के विज्ञानी महेश पालावत बताते हैं कि इस पूरे इलाके में कोई बड़ी वाटर बॉडी (जैसे समुद्र) नहीं हैं। इसके चलते यहां पर मौसम काफी हद तक सूखा और गर्म रहता है। अगर ये हवाएं अरब सागर या बंगाल की खाड़ी की ओर से आतीं तो अपने साथ नमी भी लेकर आतीं। लेकिन, मरुस्थल की ओर से आने के चलते ये ...