नई दिल्ली, फरवरी 21 -- राजधानी दिल्ली में सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक हाईपावर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में विभिन्न विभागों के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे और वह जाम से राहत दिलाने के लिए सुझाव देने के साथ योजना को लागू करेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर और बढ़ी सख्ती, 38 दिन में 182 लोगों पर FIRजाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली सरकार के साथ केन्द्र भी चिंतित दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लोगों को सड़कों पर लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों से गाड़ियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ ...