नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से बरसात के समय जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें व आसपास का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।मुख्यमंत्री ने हैदरपुर मेन रोड पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का भी उद्घाटन किया। यह काम न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के तहत किया जा रहा है, जिसमें आरसीसी ड्रेन बनाकर इलाके की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जल निकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन...