नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देश की राजधानी दिल्ली में आज से पहली रिंग मेट्रो परिचालित होने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार सुबह बुराड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम से पिंक एवं मैजेंटा मेट्रो लाइन के नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा। इस उद्घाटन के साथ ही पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और यह एक रिंग (सर्कल) के रूप में परिचालित होने लगेगी। यह देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन है जिस पर उद्घाटन के बाद कुल 46 मेट्रो स्टेशन होंगे।वहीं मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से बाबरपुर के बीच लगभग 9.92 किलोमीटर मेट्रो लाइन का उद्घाटन होगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में मेट्रो निर्माण के चौथे चरण में पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन का विस्तार किया जा रहा है। पिंक लाइन अभी मजलिस पार्क से चलकर बाबरपुर तक जाती है। इस लाइन का ...