दिल्ली कोल्ट्स सीसी ने 10 विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में छठी बीआर शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी का लीग मैच दिल्ली कोल्ट्स सीसी और एम-10 क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दिल्ली कोल्ट्स सीसी ने एम-10 क्रिकेट अकादमी ए को 10 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली कोल्ट्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पूरी टीम 27 ओवर में महज 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कोल्ट्स सीसी के बल्लेबाजों ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.