दिल्ली-कोलकाता रूट पर मिर्जापुर में पुल की मिट्टी धंसी, ट्रैक पर संकट से कई ट्रेनें डायवर्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। दिल्ली-कोलकाता रूट पर यूपी में मिर्जापुर-झिंगुरा खंड के बीच आमघाट में खजुरी नदी पर तीसरी रेल लाइन के लिए बनाए जा रहे पुल की मिट्टी मंगलवार शाम धंस गई। इसके चलते डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित कर दिया है। अब इन ट्रेनों को प्रयागराज के रामबाग स्टेशन से वाराणसी के रास्ते पीडीडीयू जंक्शन रवाना किया गया। सूबेदारगंज-पीडीडीयू मेमू पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन को छिवकी स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया है। वहीं, अप लाइन पर परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। 12274 हावड़ा-दूरंतो एक्सप्रेस,12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस और 12947 अजीमाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, खजुराहो-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस और एलटीटी बनारस सुपरफास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.