उन्नाव, जुलाई 13 -- उन्नाव, संवाददाता। छह साल पुराने भुगतान विवाद मामले में कानूनी शिकंजा कस गया है। दिल्ली कोर्ट के आदेश पर राजधानी पुलिस ने उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र से एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पहले ही कोर्ट से भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। उसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। सफीपुर कस्बा के प्रियांक गौर एम/एस बालाजी कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर हैं। उनके खिलाफ बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने लगभग 3.50 लाख रुपये की बकाया राशि को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी। कंपनी का आरोप है कि 2017 से लंबित भुगतान को लेकर कई बार संपर्क और प्रयास किए गए, लेकिन कोई संतोषजनक परिणाम नहीं निकला। आखिरकार 2023 में कंपनी ने दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई दौरान कोर्ट ने आरोपी को कई बार उपस्थित होने के अवसर दिए। विधिक प्रक्रिया...