दिल्ली कैबिनेट का फैसला; राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में पैसे भेजेगी सरकार
नई दिल्ली, मई 26 -- दिल्ली सरकार अब राशन कार्ड धारकों के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राशन कार्ड के लिए सालाना पारिवारिक आय की लिमिट को अब बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से लाखों नए परिवारों को फायदा होगा। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने 2 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द भी किए हैं। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेगी ताकि वे जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.