नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को जोर लगाना होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उस दिन दिल्ली के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की चुनौती होगी। दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में जीत के लिए खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के लिए अब बाकी बचे अपने हर मैच बहुत अहम होने वाले हैं। छोटी सी गलती भी पड़ सकती है भारी दिल्ली और चेन्नई दोनों टीम के नौ मैचों में आठ-आठ अंक हैं। अब जबकि उनके पांच मैच बचे हुए हैं तब छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है और टीम का प्लेऑफ का सपना टूटकर बिखर सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन हार के बाद शुक्रवार को जयपुर में खेले गए मैच में महत्वपूर्ण जीत हासिल की। उसने इससे पहले जो तीन मैच गंवाए थे उनमें से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.