दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव, IPL 2027 में युवराज सिंह बैटिंग कोच और गांगुली क्रिकेट निदेशक होंगे: सूत्र
नयी दिल्ली, जून 19 -- (कुशान सरकार) सीमित ओवरों के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले आईपीएल सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दोनों में भारत के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज ने हाल के वर्षों में भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और दुनिया के नंबर एक टी20 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के निजी मेंटोर के तौर पर काम किया है। यहां तक कि ऋषभ पंत ने भी खराब फॉर्म के दौरान युवराज से सलाह ली थी। दिल्ली कैपिटल्स के साथ युवराज का यह आईपीएल में पहला कोचिंग करार होगा। युवराज ने अपने प्रतिस्पर्धी करियर को अलविदा कहने से पहले कुल 132 मैचों में से अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.