नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए इंग्लैंड के बेन डकेट की जगह उनके हमवतन गेंदबाजी ऑलराउंडर रेहान अहमद को अनुबंधित किया है। आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दाएं हाथ के लेग स्पिनर रेहान पाकिस्तानी मूल के हैं। डकेट ने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया, जिसका मुख्य कारण इंग्लैंड के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देना और अपने शारीरिक तथा मानसिक बोझ का प्रबंधन करना है।रेहान की 75 लाख में दिल्ली में हुई एंट्री आईपीएल ने बयान में कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बेन डकेट की जगह रेहान अहमद को रिप्लेसमेंट के रूप चुना है।'' बयान के अनुसार, ''दाएं हाथ के लेग स्पिनर रेहान ने इंग्लैंड के लिए पांच टेस्ट, नौ वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 49 विकेट लिए ह...