नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 211 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही हासिल कर लिया। इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ्स में जाने के चांस बने हुए हैं। इस जीत में कप्तान अक्षर पटेल का भी योगदान रहा, जिन्होंने गेंदबाजी तो नहीं की, लेकिन बल्लेबाजी में रन जरूर बनाए। मैच के बाद अक्षर पटेल ने बताया है कि मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था? इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि स्पिनरों ने गेंदबाजी क्यों नहीं की? अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "जाहिर है, जैसा कि मैं पिछले कुछ गेम से कह रहा हूं, मुख्य समस्या उन जरूरी पलों को गंवाना था। जब भी गेम के जरूरी पल आए, हम उनके गलत साइड पर खत्म हो रहे थे। तब भी, मैं कहता रहा कि यह एक बहुत अच्छी टीम है और हम अच्छा क्रिक...