नई दिल्ली, मार्च 19 -- आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का क्षेत्ररक्षक कोच नियुक्त किया गया है। मूनी ने एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है, जिन्होंने पिछले सत्र में यह भूमिका निभाई थी। 44 वर्षीय मूनी पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ काम कर चुके हैं, हाल ही में उन्होंने एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के साथ काम किया था। वह मुख्य कोच हेमांग बदानी के अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए हैं, जिसमें मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच, इयान बेल सहायक कोच और वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। मूनी ने आयरलैंड के लिए 64 वनडे और 27 टी- 20 मैच खेले हैं। उन्हें 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत में विजयी रन बनाने के लिए आज भी याद किया जाता है। दिल्ली कैपि...