नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टी20 मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी को आठ विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए अपनी टीम को 19.5 ओवरों में छह विकेट से जीत दिला दी। यह टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती झटके दिये। पथुम निसंका (एक), करूण नायर (पांच) और समीर रिजवी (दो) रन बनाकर आउट हुये। एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने 18 रन के स्कोर पर अपने तीन विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.