नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को हाईस्कोरिंग मुकाबले में सात विकेट से हराया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर मैच जीता। दिल्ली की जारी सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। दिल्ली ने 9 मुकाबले खेलते हुए चार में जीत हासिल की है, जबकि 5 गंवाए हैं, जबकि राजस्थान की ये चौथी हार है। राजस्थान ने 10 मैच खेलते हुए 6 जीत हासिल की है। यहां हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी की...