नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार 27 अप्रैल को शर्मनाक हार मिली, जो कि उनकी इस सीजन पांचवीं हार है। हालांकि, आने वाले मैच में उनकी एक समस्या का समाधान होने की पूरी उम्मीद है। एक मैच विनिंग प्लेयर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होगा। ये कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क हैं। मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले 8 मैचों में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन लीग फेज के बाकी के 6 मैचों में वे उपलब्ध रहेंगे। इस बात की पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने की है। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से इसको कन्फर्म नहीं माना जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ 75 रन पर ढेर होने के बाद 6.3 ओवर में मुकाबला हारने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ गए हैं। वे एक मई से सिलेक्शन के लिए ...