नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान एक आवारा कुत्ता पहुंच गया। इस वजह से खेल कुछ देर तक रुक गया। अचानक कुत्ते के आने से खिलाड़ी घबरा सकते थे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने तो वो किया जिसका जो आपका दिल जीत लेगा। वह कुत्ते को पुचकारने लगे और उसे गोद में उठाकर बाहर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट फैंस हालात को शांत दिमाग से संभालने के लिए अभिषेक पोरेल की तारीफ कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- छोटा हल्क है वो; जीतेश शर्मा ने सुनाया वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा घड़ी वाला किस्सा वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि कुत्ता अचानक स्टेडियम में घुस गया और दौड़ते हुए पिच की तरफ चला गया। उसके आने के बाद प्रैक्टिस मैच रुक गया। उस समय बल्लेबाजी कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.