दिल्ली कैपिटल्स के ग्रह खराब चल रहे हैं, DDCA अधिकारी ने विराट कोहली को लेकर भी दिया बयान
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीसीसीए की एपेक्स काउंसिल के मेंबर श्याम सुंदर शर्मा ने एक बड़ा बयान दिल्ली कैपिटल्स को लेकर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के मैचों की मेजबानी डीडीसीए के अंतर्गत आने वाला अरुण जेटली स्टेडियम करता है। ऐसे में डीडीसीए के इस अधिकारी का बयान खूब वायरल हो रहा है। श्याम शर्मा ने कहा है कि दिल्ली के ग्रह खराब चल रहे हैं। उन्हें पूजा-पाठ करानी होगी। श्याम शर्मा ने विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया है और कहा है कि जो लोग कह रहे थे कि विराट कोहली फिनिश हो गए हैं, तो ऐसा नहीं है। आपने देखा होगा, वे अगले पांच साल तक आराम से खेल सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले तो 75 रनों पर ढेर किया और फिर 6.3 ओवर एक विकेट खोकर मैच को खत्म कर दिया। मैच के बाद DDCA के ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.