नई दिल्ली, मई 6 -- दिल्ली कैपिटल्स ही नहीं, बल्कि जिस भी टीम के लिए कुलदीप यादव खेले हैं, उस टीम के लिए वह बड़े मैच विनर रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में ऐसा नजर नहीं आता। कुलदीप यादव की चाइनामैन बॉलिंग को शायद नजर सी लग गई है। कुलदीप यादव लगातार फेल हो रहे हैं और इससे दिल्ली कैपिटल्स को भी परेशानी हो रही है, क्योंकि वे विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं तो टीम भी मैच नहीं जीत पा रहे। विकेट नहीं लेने की बात तो एक बार को सोची जा सकती है, लेकिन वह रन भी नहीं रोक पा रहे हैं और अब तक इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपने धुरंधर की खराब फॉर्म की वजह से समस्याओं का सामना कर रही है। आंकड़ों की मानें तो अब तक 10 मैचों में 30 ओवर कुलदीप यादव ने फेंके हैं। इनमें सिर्फ 7 विकेट उनको मिले हैं, जबकि 44.42 का उनका औसत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.