मेरठ, अप्रैल 4 -- आईपीएल-2026 में मेरठ के ऑलराउंडर क्रिकेटर समीर रिजवी ने पहले ही मैच में एक अप्रैल को नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को दमदार जीत दिलाई तो वे चर्चाओं में आ गए। मेरठ में उनके प्रशंसक खुशियां मना रहे हैं। लोग मिठाई लेकर समीर के घर पहुंच रहे हैं और परिजनों को बधाई दे रहे हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा, ऐसे में सबकी निगाहें समीर रिजवी पर रहेंगी। समीर रिजवी के लालकुर्ती स्थित आवास पर शुक्रवार को भी लोग मिठाई लेकर पहुंचे। सभी ने उनके पिता हाजी हसीन अख्तर, भाई अफसीन को मिठाई खिलाई। हाजी हसीन अख्तर ने बताया कि सुरेश रैना ने समीर को गाजियाबाद में मैदान पर बुलाकर काफी कुछ सिखाया। समीर के चाचा मुमताज अहमद बताते हैं कि उनकी इच्छा है कि कि समीर टीम इंडिया में शामिल हो और देश के लिए खेले। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.