नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईपीएल में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके मद्देनजर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग से बच कर जाने की सलाह दी है। साथ ही बताया कि इन मार्गों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। भारी और व्यावसायिक वाहनों को दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक तक जाने की अनुमति नहीं होगी।पुलिस यह भी पढ़ें- DC vs PBKS Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम...