दिल्ली कैंट स्टेशन पर गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली कैंट स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्य के चलते तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। यह व्यवस्था आगामी 13 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके साथ ही दो गाड़ियों को दिल्ली कैंट से शकूर बस्ती स्थानांतरित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इसे ध्यान में रखते हुए वह अपनी यात्रा की योजना बनाएं।उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार दिल्ली कैंट स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली कैंट से जयपुर जंक्शन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 19701-19702 अब शकूर बस्ती से चलेगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह व्यवस्था आगामी 13 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इसके अलावा एक अन्य रेलगाड़ी दिल्ली कैंट-भटिंडा-दिल्ली कैंट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.