दिल्ली कैंट में थार ने बाइक सवार कपल को कुचला, मौके पर ही मौत; NDMC दफ्तर से रोज साथ आते-जाते थे
पीटीआई, सितम्बर 3 -- दिल्ली कैंट एरिया में बुधवार को मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति को कथित तौर पर थार कार ने कुचल दिया। इस सड़क हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। परिवार में मातम पसर चुका है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। महिला का नाम अंजू (50) है तो वहीं पति का नाम सुखबीर (45) था। वे लोधी रोड स्थित अपने दफ्तर से द्वारका सेक्टर-1 स्थित अपने घर लौट रहे थे। थार ने कथित तौर पर उनकी मोटरसाइकिल से पीछे से आईओसी रेड लाइट पर शाम करीब 5 बजे टक्कर मारी। पति-पत्नी साल 2002 से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में काम कर रहे थे और साथ में ही दफ्तर आते-जाते थे। बुधवार शाम को उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई और पीछे से आ रही एक थार कार उनपर चढ़ गई।ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी की पड़ी नजर ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.