नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली में 31 अगस्त को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए नामों की संख्या और नाम जुड़वाने का आवेदन करने वालों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया है। 31 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच ढाई लाख लोगों ने फॉर्म 6 वाले आवेदन किए हैं जो हटाए गए नामों का केवल 5.27 फीसदी हिस्सा है। एसआईआर के दौरान 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 4.76 मिलियन (47.6 लाख) नाम हटा दिए गए थे। जिन लोगों ने फॉर्म 6 यानी नाम जुड़वाने का आवेदन किया है , उनमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिमी दिल्ली से और सबसे छोटा हिस्सा नई दिल्ली से आया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस की ओर से बताया गया है कि, 22 अक्टूबर तक फॉर्म 6 के कुल 250,754 आवेदन मिले। इनमें से 20 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच, 158,470 लोगों ने आवेदन किए। आवेदन करने वालों में नए वोटर और ...