नई दिल्ली, मई 14 -- दिल्ली के NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और फ्यूल की बचत के लिए कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। अब दिल्ली के 4 आवासीय क्षेत्रों से कर्मचारियों के लिए विशेष शटल बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसका विस्तार जल्द ही 14 अन्य क्षेत्रों तक होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी और अगले एक साल तक NDMC कोई भी नया पेट्रोल या डीजल वाहन नहीं खरीदेगी। हर सोमवार अधिकारी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।1- NDMC कर्मचारियों के लिए शटल बस सेवा एनडीएमसी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने एक बड़ी बैठक ली। इसमें कई जरूरी फैसले लिए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि फ्यूल की बचत, ट्रैफिक जाम कम करने और पलूशन नियंत्रण की दिशा में ...