नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम के कारण आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोग शामिल होंगे, जिसके चलते बीपी मार्ग, लोधी रोड और लाला लाजपत राय मार्ग जैसे रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे जेएलएन स्टेडियम के पास की सड़कों से बचें और मेहरचंद मार्केट या लोधी फ्लाईओवर जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इसके साथ ही पहाड़गंज में रथ यात्रा के कारण वहां भी दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेएलएन स्टेडियम में श्रीश्री रविशंकर का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि इसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.