नोएडा, मई 9 -- बीते 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्घानट हुआ। पीएम मोदी ने इस एयपोर्ट का उद्घाटन किया और बताया गया कि 15 जून से इस एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा और उड़ाने भी शुरू हो जाएंगी। इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एविएशन टर्बाइन का रेट कम होने के बावजूद दिल्ली के मुकाबले जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का किराया ज्यादा रखा जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया कम करने की मांग की है।VAT कम फिर भी किराया ज्यादा क्यों? जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट के ज्यादा किराया को लेकर बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को फ्लाइट की...