नई दिल्ली, जून 9 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तेजी से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इसे अब वैश्विक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर टर्मिनलों के बीच ऑटोमेटेड एयर ट्रेन चलाने की भी तैयारी है। इससे यात्रियों को आवाजाही में काफी आसानी होगी। डायल के मुताबिक, एयरपोर्ट पर फिलहाल सालाना 7.9 करोड़ से अधिक यात्रियों की आवाजाही हो रही है। एयरपोर्ट 155 से अधिक मार्गों को जोड़ता है। बढ़ती सुविधाओं के बाद यहां 11 करोड़ प्रति वर्ष यात्रियों की संख्या करने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के आईजीआई-नोएडा एयरपोर्ट के बीच बनेगी सुरंग, गुरुग्राम जाना भी होगा आसानविदेश से लाई जा सकती है ट्रेन डायल के एक अधिकारी का कहना है कि एयर ट्रेन के लिए...