नई दिल्ली, मार्च 25 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार तड़के जेपीसी अस्पताल के पास स्थित डीडीए पार्क में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने वारदातस्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।DDA पार्क में मिली 17 वर्षीय जैद की लाश पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, 25 मार्च तड़के न्यू उस्मानपुर पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि डीडीए पार्क में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.