दिल्ली के CEO से मिले INDIA गठबंधन के नेता, SIR रद्द करने और 47.5 लाख नाम बहाल करने की मांग की
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार से मुलाकात की और मतदाता सूची की 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने और राष्ट्रीय राजधानी की ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए 47.56 लाख नामों को वापस जोड़ने की मांग की। इस बारे में गठबंधन की तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया गया कि, 'कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), CPI(M), CPI(ML), RSP, AIFB और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं वाले प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी गेट से दिल्ली चुनाव कार्यालय तक मार्च करने के बाद कुमार को एक ज्ञापन सौंपा।' विपक्षी गठबंधन ने इस बात पर आपत्ति जताई कि दिल्ली में SIR प्रक्रिया के दौरान तैयार की गई ड्राफ्ट सूची से 47 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.