अमित झा, जून 25 -- दिल्ली के सरकारी स्कूलों को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस बनाने की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दिल्ली सरकार की नई योजना के तहत 75 सीएम श्री स्कूलों में व्यापक मरम्मत, सुधार और नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाल में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इसके लिए लगभग 264 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल स्कूल भवनों की मरम्मत कराना नहीं वरन प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि नई योजना के तहत स्कूलों के प्रवेश द्वारों का आधुनिक स्वरूप में निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन पर सीएम श्री का नया लोगो और स्कूल का नाम प्रदर्शित किया जा...