नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली जल बोर्ड ने एक अलर्ट जारी करते हुए शहर के 75 से ज्यादा इलाकों में अगले हफ्ते की शुरुआत में दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है। इस दौरान बोर्ड ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह 10 बजे से लेकर 7 जुलाई की शाम 4 बजे तक G.K. (South) UGR, G.K. MBR, सराय काले खां UGR, अपोलो UGR और सरिता विहार UGR के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट शेयर करते हुए जल बोर्ड ने बताया कि 'दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, खिजराबाद गांव में तैमूर नगर ड्रेन के पास हाल ही में बिछाई गई नई 1500 मिमी व्यास वाली माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK मेन) को जोड़ने के काम के कारण, 6 जुलाई (सोमवार) सुबह 10 बजे से 7 जुलाई (मंगलवार) की शाम 4 तक पानी की सप्लाई प्रभावित ...