नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राहुल मानव, नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली में कालकाजी के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी में पार्कों के सुरक्षा इंतजामों पर कई सवाल उठ गए हैं। इसमें लोगों, आरडब्ल्यूए संगठनों व कई स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली पुलिस और दिल्ली के सभी जिला प्रशासनों की पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर इन सभी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। इस गंभीर हादसे के बाद से ही डीडीए समेत अन्य विभागों, पुलिस प्रशासन ने राजधानी के सभी पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अतिरिक्त कदम उठाने का दावा किया। हालांकि, अभी भी कई स्थानों पर नागरिकों, आरडब्ल्यूए संगठनों के प्रतिनिधियों व लोगों ने पार्कों में सुरक्षा के इंतजामों प...