दिल्ली के 5633 स्कूलों में लागू होगी यह व्यवस्था, सरकार का सख्त निर्देश; जानिए डिटेल
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम फैसला लिया गया है। अब राजधानी के हर छोटे-बड़े स्कूल में बच्चों की हिफाजत के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी यानी बाल सुरक्षा समिति) का गठन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि जुलाई के महीने के खत्म होने से पहले सभी स्कूलों को यह कमेटी हर हाल में बनानी होगी। यह कदम बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले कड़े कानून पॉक्सो को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करने के लिए उठाया गया है। यह अहम फैसला सोमवार को हुई एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग में लिया गया। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में चल रहे बाल सुरक्षा माह अभियान के कामकाज की समीक्षा की। बैठक के दौरान अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.