नई दिल्ली, जून 29 -- -उपराज्यपाल की समीक्षा बैठक में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साझा किए आंकड़े नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। सोमवार को उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि बीते तीन माह में दिल्ली की सड़कों पर यातायात जाम औसत 15.82 किलोमीटर घटा है। 62 में से 30 ट्रैफिक हॉटस्पॉट पर जाम में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चालू होने से गांधी नगर के पास कैलाश नगर पुश्ता रोड पर सबसे अधिक 82.59 प्रतिशत जाम कम हुआ है। वहीं खजूरी चौक दूसरे नंबर पर है, यहां जाम की समस्या में 74.29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा समेत ट्रैफिक पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जाम के ...