दिल्ली के 30 से ज्यादा प्रमुख इलाकों में अगले कई दिन रहेगा जलसंकट, देख लीजिए प्रभावित एरिया की लिस्ट
रणबिजय सिंह, मई 8 -- दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिन पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ सो शुक्रवार को दी गई। इसकी वजह बताते हुए बोर्ड ने कहा कि वजीराबाद तालाब में आने वाले यमुना नदी के पानी में भारा मात्रा में अमोनिया जैसे जहरीले प्रदूषक आ रहे हैं, जो कि एक तय मात्रा से भी बहुत ज्यादा संख्या (NH3 2.8 ppm से ज्यादा) में हैं। इसकी वजह से वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का उत्पादन लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है और ऐसे में इन WTP से जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां के लोगों को स्थिति में सुधार होने तक पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड ने बताया कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक ऐसे इलाकों के लोगों को पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.