नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी व सीमावर्ती क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अधिक भुगतान कर यात्रा करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कहना है कि टोल टैक्स में मामूली वृद्धि की गई है, जो की वृद्धि की वार्षिक प्रक्रिया है। एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरों के तहत निजी वाहनों के लिए पांच रुपये तक टोल बढ़ाया गया है।द्वारका एक्सप्रेस बिजवासन टोल द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा पर निजी वाहन चालकों को एक तरफ की यात्रा के लिए नई दरों के तहत 225 रुपये टोल शुल्क देना होगा। इसमें पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले 220 रुपये शुल्क लगता था। एक दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.