नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली पुलिस ने तीन कोचिंग संस्थानों के मालिकों और निदेशकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर छात्रों के जाली दस्तावेज बनाकर सरकार से 37 करोड़ रुपए लेने का आरोप है। मामला पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' से जुड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने तीन कोचिंग संस्थानों के मालिकों और निदेशकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने 2018 से 2021 के बीच 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' के तहत सरकार से 37 करोड़ रुपए लेने के लिए छात्रों के जाली दस्तावेज तैयार किए थे।2018-19 में शुरू की गई योजना एसीबी ने बताया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 2018-19 में शुरू की गई योजना के तहत कागजों पर 22000 स...