नई दिल्ली, मई 8 -- तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने एक्स पर सूचना दी है कि जगतपुरी बीपीएस में एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पंप हाउस पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से 8 मई को दिल्ली के कई इलाकों में सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही लोगों को सलाह दिया है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रख लें। पानी से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए आपातकालीन नंबर पर या दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी 1. एजीसीआर एनक्लेव 2. हरगोविंद एनक्लेव 3. पूर्वी अर्जुन नगर 4. न्यू संजय अमर कॉलोनी 5. भीकम सिंह कॉलोनी 7. चित्रकूट अपार्टमेंट 8. हंस अपार्टमे...