नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस 13 हजार बूथों पर संगठन के ढांचे को मजबूत करेगी। इसके लिए सभी बूथों पर बीएलए-1 के साथ-साथ बीएलए-2 की भी नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम ये कार्यकर्ता करेंगे। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा, जिला व विधानसभा पर्यवेक्षक मौजूद रहे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-1 का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 बनाने का काम भी 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.