दिल्ली के 12 अस्पतालों को बड़ी राहत, CCI ने बंद किए 10 साल पुराने मामले
नई दिल्ली, मई 23 -- कंपटीशन कमिशन ने राष्ट्रीय राजधानी के 12 अस्पतालों के खिलाफ दस साल से ज्यादा समय से चल रहे मामले को बंद कर दिया है। 12 अलग-अलग आदेशों में आयोग इस फैसले पर पहुंचा कि अस्पतालों की तरफ से दुरुपयोग करने के सबूत नहीं मिले हैं। यह मामला अस्पतालों द्वारा कथित तौर पर ज्यादा कीमतें वसूलने, अधिक लाभांश कमाने और मानकों का पालन नहीं करने के आरोपों से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार, नवंबर 2015 में 12 अस्पतालों की शिकायत आयोग से की गई थी। आयोग ने इसकी जांच अपने महानिदेशक (डीजी) को सौंपी। अगस्त 2018 में इस मामले में पूरक जांच का भी आदेश दिया गया था। सितंबर 2024 में डीजी ने 12 पूरक जांच रिपोर्ट सौंपी। इन रिपोर्टों में इस्तेमाल चीजों, दवाओं और इस्तेमाल उपकरणों की कीमतों सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया था। इन रिपोर्टों की समीक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.