राहुल मानव, मई 16 -- दिल्ली में पारंपरिक जल निकायों को बचाने के लिए 'जल संचय अभियान' की शुरुआत की गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पश्चिम विहार के जिला पार्क से डीडीए के इस अभियान का उद्घाटन किया। इसका मकसद दिल्ली के 101 चिन्हित जल निकायों का पुनरुद्धार और संरक्षण करना है ताकि भूजल स्तर सुधरे, पानी की सुरक्षा बढ़े और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। यह योजना सिर्फ सौंदर्यीकरण के लिए नहीं वरन सतत विकास के लिए है। पहले चरण में द्वारका, रोहिणी, दक्षिण और नरेला जोन के जलाशयों को शामिल किया गया है, जिसे 30 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दिल्ली के पारंपरिक जल निकायों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के जल संचय अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित ...