दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी तुरंत फर्स्ट एड और काउंसलिंग की सुविधा
पीटीआई, अगस्त 31 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 100 सरकारी स्कूल में मेडिकल रूम शुरू करने जा रही है। इनके जरिए छात्रों को तुरंत प्राथमिक उपचार, बुनियादी स्वास्थ्य मदद और काउंसलिंग मिलेगी। यह फिलहाल प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो फिर 1,086 सरकारी स्कूल में भी इसी तरह की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट पहले से मंजूर किया जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के नतीजे सकारात्मक रहते हैं और इसका दायरा बढ़ाया जाता है तो जरूरी अतिरिक्त फंड आने वाले सालों में जारी किया जाएगा।बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद? मेडिकल रूम में छात्रों को जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार, कुछ देर आराम करने की सुविधा, बुनियादी मेडिकल मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.