नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में एक युवती की लाश पाई गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। सौम्या जाफराबाद की रहने वाली थी और चांदनी चौक में अकाउंटेंट थी। वह बुधवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन दफ्तर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि सौम्या एक दोस्त के साथ होटल गई थी जो बाद में होटल से अकेला ही निकला था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।अकाउंटेंट की नौकरी करती थी युवती पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल में मृत पाई गई युवती की पहचान सौम्या जायसवाल (24) के रूप में हुई है। सौम्या अपने परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती थी। सौम्या चांदनी चौक में अकाउंटेंट की नौकरी करती थी। परिजनों ने बताया कि सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.