दिल्ली के होटल में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 500 लोगों को ठगने वाले 7 गिरफ्तार; ऐसे फंसाते थे शिकार
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली के होटल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर सरगना और दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में 400 से 500 लोगों से ठगी का पता चला है। सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 27 जुलाई को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़ा बताया और लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके लिए उससे ओटीपी मांगा गया। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 65,040 रुपये निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। यह भी पढ़ें- 32 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.