नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्थित एक होटल के कमरे में एक 26 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के माचेरला निवासी अनिल साईं तेजा के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में हिसार में तैनात था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य सामान नहीं मिला है जिससे की आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।19 अगस्त किया था चेक इन प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल ने 19 अगस्त की दोपहर करीब 3:35 बजे उनके होटल में चेक-इन किया था। शनिवार सुबह उसका चेकआउट का समय था। सुबह जब होटल स्टाफ चेकआउट की प्रक्रिया के लिए उसके कमरे के पास पहुंचा और कई बार दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब ...